फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   according to need disaster victim will treat in aiims

जरूरत पड़ी तो एम्स में होगा आपदा पीड़ितों का इलाज: अजय टम्टा

Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
according to need disaster victim will treat in aiims
अजय टम्टा - फोटो : PTI

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो उत्तराखंड आपदा पीड़ितों का इलाज एम्स में कराया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को पर्याप्त मदद दी जा रही है। राज्य सरकार मदद के नाम पर सियासत कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। टम्टा ने बस्तड़ी की आपदा में घायल मंजू भट्ट, नीलम भट्ट, मोहन चंद्र से हालचाल पूछा और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने एमएस को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। कहा कि जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों का इलाज एम्स में कराएगी। आपदा के बाद एसएसबी के जवान पीड़ितों की मदद को सबसे पहले पहुंचे थे।
विज्ञापन


एसएसबी के जवान क्या देश के जवान नहीं है। केंद्र सरकार की पर्याप्त मदद के बाद भी राज्य सरकार मदद के नाम पर सियासत कर रही है। कहा कि आपदा प्रभावित गांवों को बसाने के लिए राज्य सरकार प्लान तैयार करके केंद्र के पास भेजे। जमीन को लेकर वन विभाग का जो भी पेच फंसेगा उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed