फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accidents are a problem on the roads of Pachhadun

Dehradun News: पछवादून की सड़कों पर लगा दुर्घटना का ग्रहण, ढाई माह में 19 की मौत

Sun, 15 Jun 2025 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accidents are a problem on the roads of Pachhadun

विज्ञापन
पछवादून की सड़कों पर दुर्घटना का ग्रहण लग गया है। ढाई माह में 19 लोग जान गंवा चुके हैं। अधिकतर हादसों का कारण वाहनों की तेज रफ्तार रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।



पछवादून के डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक हादसे अप्रैल माह में हुए, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। इसमें सिंहनीवाला में तेज रफ्तार बस के पलटने से एक छात्र, एक युवक की मौत के साथ 14 छात्रों के घायल होने जैसी बड़ी दुर्घटना शामिल है। अप्रैल में ही सेलाकुई की निगम रोड पर नशे में धुत नर्सिंग सहायक ने विद्यालय से घर लौट रहे 10 छात्र-छात्राओं को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में एक छात्र की अस्पताल में उपचार के 38वें दिन मौत हो गई थी। मई में सड़क दुर्घटना में कुछ कमी आई थी। इस दौरान दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई थी। लेकिन, जून में फिर से हादसों में इजाफा होने लगा। 14 जून तक सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने अप्रैल से अब तक तेज रफ्तार पर 400 वाहनों के चालान किए हैं। इन सभी वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। परिवहन विभाग की स्पीड गन रोजाना सड़कों पर नजर आ रही है। लेकिन, विकासनगर कोतवाली पुलिस को मिली स्पीड गन कभी-कभी ही सड़कों पर निकाली जाती है। अगर, राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलिस भी स्पीड गन से गति की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करे तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed