फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh Badrinath Highway Water truck falls into ditch in Devprayag, driver dies on the spot

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देवप्रयाग में खाई में गिरा पानी का ट्रक, हिमाचल के चालक की मौके पर मौत

Sun, 21 Sep 2025 06:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

ट्रक एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्यों में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर लदा हुआ था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh Badrinath Highway  Water truck falls into ditch in Devprayag, driver dies on the spot
देवप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवप्रयाग के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के समीप पानी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्यों में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर लदा हुआ था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक शिव मूर्ति के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खाे बैठा और खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: विकासनगर से कालसी जा रही रोडवेज बस ने लोडर वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे ट्रक से चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान गगन सिंह(30) पुत्र भाग सिंह, निवासी बडियार भर गांव, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed