{"_id":"6a464bf718a61b20cd0630be","slug":"accident-on-rishikesh-badrinath-highway-collision-between-bus-and-max-vehicle-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बस और मैक्स की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बस और मैक्स की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार
Thu, 02 Jul 2026 05:07 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:07 PM IST
सार
हरिद्वार से 25 सवारियों को लेकर एक बस जोशीमठ की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आठ यात्रियों को लेकर देहरादून की तरफ जा रही मैक्स से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा के पास एक बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हरिद्वार से 25 सवारियों को लेकर एक बस जोशीमठ की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आठ यात्रियों को लेकर देहरादून की तरफ जा रही मैक्स से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
Disaster Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
चौकी प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय मैक्स वाहन में सवार कुछ लोग सो रहे थे, जिससे अचानक लगी टक्कर के कारण कुछ यात्रियों की मांसपेशियों में खिंचाव या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को भी सुचारू कराया।