{"_id":"6524da3a0f49d94fa30f9df6","slug":"accident-on-dehradun-haridwar-highway-car-fell-down-from-bridge-after-being-controlled-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: हरिद्वार हाईवे पर हादसा, नियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: हरिद्वार हाईवे पर हादसा, नियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, मची चीख पुकार
Tue, 10 Oct 2023 10:33 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:33 AM IST
सार
Dehradun Car Accident News: कार देहरादून की तरफ आ रही थी तभी रायवाला में वैदिक नगर के पास कार सुसवा नदी के पुल से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
देहरादून हरिद्वार हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। कार के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Haridwar: ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पति ने बेरहमी से की थी पत्नी की हत्या, शक में उजाड़ लिया अपना ही परिवार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 से एक बजे के बीच हुआ। कार देहरादून की तरफ आ रही थी तभी रायवाला में वैदिक नगर के पास कार सुसवा नदी के पुल से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दौरान कार में सवार सभी केवल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन