फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident on badrinath highway uttarakhand

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आई बस, छह यात्रियों की मौत

Wed, 07 Aug 2019 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
accident on badrinath highway uttarakhand
पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई बस - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बस के ऊपर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिर गया। जिससे छह यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह नौ बजे हुआ। 

विज्ञापन


एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में लगे हैं। बस महाराष्ट्र नंबर की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

आठ लोग बस के अंदर फंसे

एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस द्वारा नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया। जिनमें आठ लोग घायल हैं। इनको उपचार हेतु सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया है। जबकि एक मृतक और 4 लोग अभी भी बस में ही फंसे हैं।

यह बस बदरीनाथ से जोशीमठ लौट रही थी। बस में 13 लोग सवार बताए जा रहे हैं। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। कटर से वाहन को काटा जा रहा है।
विज्ञापन

घायलों के नाम दर्शन सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी ग्राम बंगाली, घाट नंदप्रयाग (परि- चालक), सुजान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी थ्युला हरमनी थराली उम्र -53 वर्ष (चालक), शैलेन्द्र शुक्ला पुत्र नरेंद्र शुक्ला निवासी ईसी/78 डी 11 मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 40 वर्ष, प्रेम सागर पुत्र प्रहलाद प्रसाद निवासी गुमनी शिवांग (बिहार) उम्र 42 वर्ष, जवाहर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी थेंग जोशीमठ उम्र 60 वर्ष, जितेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र नगदू प्रसाद निवासी गौड़ जिला देवरिया उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष, रवि सिंह पुत्र राम लक्ष्मण सिंह निवासी महाराष्ट्र उम्र 27 वर्ष, सूरज मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी मुम्बई महाराष्ट्र उम्र 21 वर्ष हैं। एक मृतक का नाम राजू कुमार निवासी बिजनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed