फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Uttarakhand: Rajasthan devotees Car collided with tractor trolley in haridwar, father and son died in accident

Accident in Uttarakhand: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार, हादसे में पिता और बेटे की गई जान

Sat, 12 Mar 2022 06:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 06:54 PM IST
सार

शनिवार सुबह उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हो गए। ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं हरिद्वार में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Accident in Uttarakhand: Rajasthan devotees Car collided with tractor trolley in haridwar, father and son died in accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो शनिवार की सुबह चार बजे दिल्ली-दून हाईवे पर बढेड़ी के पास ईंटों से भरी ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो में सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया है। जबकि तीन लोगों को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। 

विज्ञापन


बहादाराबाद थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान के मुताबिक राजस्थान के जयपुर जिले के वार्ड नंबर सात के मोहल्ला श्यामपुरा निवासी सुमेर सिंह परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। सुबह चार बजे जब उनकी गाड़ी दिल्ली-दून हाईवे पर बढ़ेड़ी राजपूताना के पास फ्लाईओवर के पास पहुंची तो कार चला रहे सुमेर सिंह को नींद की झपकी आ गई। जिससे उनकी कार आगे चल रही ईंटों की ट्राली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...ऋषिकेश: निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की आगे की सीट पर सुमेर का भाई रामस्वरूप व उसका बेटा कृष्ण (3) बैठे हुए थे। जिससे दोनों बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सुमेर के एक भाई साधु और सुमेर की पत्नी सीता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सुमेर व अन्य दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर ले गए। वहीं मृतकों के शव का पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed