फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Rudraprayag Gaurikund Highway, Stones fell from hill in Munkatiya, one woman killed, Five injured

हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरे वाहन पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, एक की मौत, मददगार बनी रेलिंग

Thu, 30 Jun 2022 09:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jun 2022 09:19 AM IST
सार

केदारनाथ दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का वाहन बुधवार शाम हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता।

विज्ञापन
Accident in Rudraprayag Gaurikund Highway, Stones fell from hill in Munkatiya, one woman killed, Five injured
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य 10 यात्री घायल हो गए, जिसमें एक 12 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। वाहन में 11 लोग सवार थे।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से कुछ यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को केदारनाथ के दर्शन कर अपराह्न 3.30 बजे महाराष्ट्र, बिहार व नेपाल के 10 यात्री गौरीकुंड पहुंचे। यहां से वह शटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) के जरिए लगभग सवा चार बजे सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


वाहन अभी बमुश्किल दो किमी आगे ही पहुंच पाया था कि मुनकटिया में पहाड़ी से भरभराकर भारी बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरे, जिससे सभी यात्री वाहन में ही फंस गए। इस दौरान वाहन का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे रेलिंग के चलते वाहन अटक गया, अन्यथा डेढ़ सौ मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में गिरता।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव निकालने के लिए वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा

दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में दस सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने वाहन में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। हादसे में पुष्पा मोहन भोंसले (62) पत्नी मोहन भोंसले, निवासी कास्टी, अहमद नगर महराष्ट्र की वाहन के अंदर दबने से मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। जबकि वाहन चालक रमेश सिंह (36) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी बडासू, गुप्तकाशी और टीका राम (32) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को बमुश्किल से वाहन से बाहर निकाला गया।

वहीं, क्रुशना काले (12) पुत्र बाला साहेब, ज्योति बाला साहेब काले (40) पत्नी बाला साहेब, कल्पना काले रंगनाथ (59) पत्नी जगदीश काले रंगनाथ, राम सालूंके (38) पुत्र दत्तामेय, निवासी श्रीगोंदा, अहमदनगर महाराष्ट्र, गौतम कुमार (24) पुत्र सुनील कुमार मंडक व शिव कुमार (24) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी पटना, बिहार, अंकित शर्मा (21) पुत्र उमाशंकर संतोष, निवासी जम्मुई, बिहार और पलमन (30), निवासी नेपाल को हल्की चोंटे आई हैं।

ये भी पढ़ें...Threat to kill BJP leader:  नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट, पाकिस्तान, सउदी अरब से आ रहे कॉल, उदयपुर की घटना से डरे

मंदाकिनी नदी में गिरता वाहन

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत ने बताया कि एक साथ टनों बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता। रेस्क्यू दल में हेड कांस्टेबल हरीश भंडारी, कांस्टेबल सुभाष, गोविंद, कुलदीप, अरविंद, भूपेंद्र, जगदीश, किशोर और पैरामैडिक अमृत रावत ने अहम भूमिका निभाई। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतका महिला यात्री के शव का पंचनामा भरकर सोनप्रयाग पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed