सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा, छह मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की कालसी तहसील में यात्रियों से भरी यूटिलिटी खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत होने की खबर है। दुर्घटना रविवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कालसी-बैराट मोटर मार्ग पर हुई।
बताया गया कि वाहन में 17 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर ले जाया गया, जहां से उन्हें दून हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
मौके पर एसडीएम कालसी और एसओ कासली मौजूद रहे। बताया गया कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम पुनाहा ग्राम पंचायत भवन में किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रवाना हो चुकी है। यूटिलिटी ग्राम पुनाहा से विकासनगर जा रही थी।
बोलेरो दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
टिहरी के लंबगांव-भल्डियाणा मोटर मार्ग पर बोलेरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक बोलेरो (यूके 09 पीए-0556) बागीभरपुर गांव से लंबगांव आ रही थी। लंबगांव से पहले बीएसएनएल कार्यालय के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में वाहन चालक चंद्रवीर सिंह (42) पुत्र प्रेम सिंह, हीरा सिंह (40) पुत्र जय सिंह, गंभीर सिंह (26) पुत्र बद्री सिंह सभी निवासी ग्राम बागी रौणद गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर सिंह को 108 से देहरादून जौलग्रांट ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना पर पटवारी बलराम आर्य और जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, चंद्रभानू बगियाल और गैडा बगियाल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लाए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान वाहन चालक चंद्रवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।
दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया है। विधायक विक्रम सिंह नेगी और ब्लॉक प्रमुख रेश्मा बगियाल ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।