{"_id":"5b0b74184f1c1b9f6e8b4e0d","slug":"accident-in-dhanaulti","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौल्टी से मसूरी आ रही कार खाई में गिरी, कई लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौल्टी से मसूरी आ रही कार खाई में गिरी, कई लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 May 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
road accident in dhanaulti
- फोटो : amar ujala
सोमवार को तड़के दिल्ली के पर्यटकों की स्विफ्ट कार डीएल9सीएजी6763 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब 5:15 मिनट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक धनौल्टी की तरफ से मसूरी आ रही कार वुडस्टॉक स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलटी और नीचे खाई में गिर गई।
विज्ञापन
गाड़ी के खाई में गिरने की सूचना पर तुरंत मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू किया। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए है। जिन्हें 108 और फायर सर्विस की गाड़ियों के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। घायलों के नाम अजय सिंघल, ऋषिपाल, भीम तीनों निवासी नई दिल्ली, शिव, राजू कुमार, मुकेश कुमार तीनों निवासी उत्तर प्रदेश हैं।
विज्ञापन