फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in dehradun: Up Roadways Bus Hit bike on haridwar highway youth died

Dehradun: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव की मौके पर मौत

Thu, 15 Sep 2022 11:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 11:34 AM IST
सार

अनिल चमोली जिले से किसी काम से देहरादून आए थे। वे रिस्पना पुल से बदरी-केदार मंदिर समिति की कारगी चौक स्थित धर्मशाला लौटे रहे थे। बायपास में महेंद्र शो रूम और डिकैथलोन के पास आईएसबीटी से तेज रफ्तार से आ रही बस ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Accident in dehradun: Up Roadways Bus Hit bike on haridwar highway youth died
अनिल चमोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरप्रदेश रोडवेज की बस ने हरिद्वार बाईपास में एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान चमोली जनपद निवासी और कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव अनिल चमोली के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों और लोगों ने हंगामा कर आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनिल चमोली जिले से किसी काम से देहरादून आए थे। वे रिस्पना पुल से बदरी-केदार मंदिर समिति की कारगी चौक स्थित धर्मशाला लौटे रहे थे। बाईपास में महेंद्रा शो रूम और डिकैथलोन के पास आईएसबीटी से तेज रफ्तार से आ रही बस ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक समेत अनिल बस के साथ घसीटता चला गया। आस पास के लोगों ने लहूलुहान हाल में अनिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने नेहरू कॉलोनी थाने पहुंच कर हंगामा कर ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed