{"_id":"62511fff1bfa755b9848d6c0","slug":"accident-in-champawat-purnagiri-vehicle-of-people-going-to-see-fair-crashed-two-killed-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में दुर्घटना: मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में दुर्घटना: मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल
Sat, 09 Apr 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:13 PM IST
सार
हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था।
विज्ञापन
चंपावत में शनिवार को एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: भक्तगण कर लें तैयारी, वरना इन मुसीबतों से होगा सामना, उत्साह बता रहा- टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
विज्ञापन
वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।