फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accident In Chamoli vehicle going from Joshimath towards Kimana Uttarakhand news in hindi

Accident In Chamoli: जोशीमठ में गहरी खाई में गिरा वाहन, 12 की मौत, चार घायल, दो ने कूदकर बचाई जान

Fri, 18 Nov 2022 10:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Nov 2022 10:21 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन
Accident In Chamoli vehicle going from Joshimath towards Kimana Uttarakhand news in hindi
चमोली में वाहन हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 17 लोगों में 12 की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। शुरुआती जानकारी में 21 लोगों के गाड़ी में सवार होने की बात सामने आई थी। लेकिन पुलिस जांच के बाद साफ हुआ कि उसमें 17 लोग सवार थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: अभी भी रहस्य बना है वीआईपी का नाम, पूर्व सीएम की ओर से दिए गए इस संकेत ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई। बताया जा रहा है कि वाहन ओवर लोड होने के कारण पत्थर पार कर गया और तेजी से नीचे आने लगा। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही पलों में मैक्स 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। चार घायलों को भी निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम लाया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ ही स्थानीय लोग देर रात तक बचाव अभियान में जुटे रहे। सूचना पर डीएम हिमांशु खुराना और एसपी प्रमेंद्र डोबाल भी पहुंचे।

सीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की राहत राशि देने के निर्देश 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से फोन पर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम को बताया गया कि पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

 मृतकों के नामों की सूची

- दलीप सिंह चौहान (51) पुत्र धन सिंह निवासी उछों ग्वाड़
- सिताब सिंह चौहान (61) पुत्र धन सिंह, निवासी उछों ग्वाड़
- सुबोध सिंह (27) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी किमाणा
- विक्रम सिंह (43) पुत्र मंगल सिंह, निवासी कलगोठ
- कश्मीरा देवी (46) पत्नी जीतपाल, निवासी किमाणा
- लक्ष्मण सिंह (37) पुत्र बचन सिंह निवासी कलगोठ
- ताजवर सिंह (46) पुत्र नैन सिंह  निवासी डुमक
- राजेश्वरी (43) पत्नी ताजवर, निवासी डुमक
- गजेंद्र सिंह (50) पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला
- रणजीत सिंह (70) पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला
- गब्बर सिंह (70) पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई
- शिव सिंह (60) पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ

ये हुए घायल 

- अजीत यादव पुत्र भारत सिंह, निवासी इलाहाबाद
- रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह, निवासी हापुड़
- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी (अज्ञात)

ये बाल-बाल बचे 

- हेमंत चौहान निवासी कलगोठ गांव 
- जीतपाल सिंह निवासी किमाणा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed