{"_id":"67511ae7182867a12a09b863","slug":"accident-in-bazpur-two-brothers-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-udham-singh-nagar-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bazpur: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bazpur: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में मातम
Thu, 05 Dec 2024 08:58 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:58 AM IST
सार
बाजपुर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बाजपुर में हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निकाय चुनाव के लिए मतदाता बनने का है मौका, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, जानिए क्या करना होगा
विज्ञापन
सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।