फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident during tree cutting, youth dies

Dehradun News: पेड़ कटान के दौरान हादसा, युवक की मौत

Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Accident during tree cutting, youth dies
पेड़ कटान के दौरान हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। वह वन निगम में ठेकेदारी करता था। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया है। करीब पांच माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कालसी तहसील के बिनोऊ गांव निवासी रणवीर सिंह चौहान (32) पुत्र स्वर्गीय जवाहर सिंह वन निगम में ठेकेदार था। वह किराए पर विकासनगर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि इन दिनों विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीलियो के जंगल में उसने कटान का काम लिया हुआ था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह वह मजदूरों के साथ कटान के कार्य में जुटा था। इस दौरान एक टहनी उसके ऊपर आ गिरी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। आनन फानन में उसे हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते पिता की भी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधान नेपाल सिंह और कालसी विकासखंड के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख खजान नेगी ने बताया कि रणवीर सिंह बेहद ही मिलनसार युवक था। लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद हरिपुर यमुना नदी के तट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed