फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident at badrinath highway.

बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक मौत

Tue, 27 Jan 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
accident at badrinath highway.

औली घूमने आए गुड़गांव (हरियाणा) के नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर के छात्रों की कार बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रिसर्च सेंटर के आठ छात्र-छात्राएं दो कारों में औली घूमने आए थे और वापसी में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर एनएच-8 गुड़गांव में अध्ययनरत आठ छात्र-छात्राएं (चार छात्र और चार छात्राएं) औली घूमने आए थे। सोमवार 26 जनवरी को शाम छह बजे औली से लौटते हुए दो कारों में सवार इन छात्र-छात्राओं की एक कार मारुति चमोली जिले के गौचर आईटीबीपी परिसर के निकट भक्तरामपुरी में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के समीपवर्ती निवासी प्रकाश शैली ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों सहित दूसरी कार में सवार छात्र-छात्राओं की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

सड़क दुर्घटना में छात्र वासव अरोड़ा (29, पुत्र जयंत अरोड़ा, 73/हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-7, एक्सटेंशन गुणगांव निवासी) की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। कौतुक कंबोज (27, पुत्र आरडी कंबोज), अवंतिका माथुर (25, पुत्री आरपी माथुर) और पुष्पा कुमारी (21, पुत्री हरीश कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का पीएचसी गौचर में आईटीबीपी और सीएचसी कर्णप्रयाग से आए चिकित्सा कर्मियों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें 108 वाहन से हायर सेंटर रेफर भेज दिया गया। इसके बाद दूसरी कार में सवार चार छात्र-छात्राएं भी रवाना हुए।

वहीं मृतक वासव के परिजन मंगलवार दोपहर को गौचर पहुंचे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया।

बाराती युवक की मौत से शादी में सन्नाटा

accident at badrinath highway.

नारायणबगड़ में शनिवार को करीब सात बजे वर-वधू के स्वागत के लिए घर सजा हुआ था और आंगन में बारातियों के लिए विभिन्न पकवान तैयार हो रहे थे। खुशी से सरोबार मनूड़ा गांव में डेढ़ घंटे बाद ही अचानक सन्नाटा पसर गया।

कारण बारात में शामिल हुए वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर और इसमें शामिल गांव के युवक और वाहन चालक हरीश मनूड़ी का लापता होना। खबर से जहां शहनाइयां बजनी बंद हो गईं, वहीं ग्रामीणों का उत्साह भी फीका पड़ गया। जैसे-तैसे कुछ ग्रामीणों ने हरीश के परिजनों को संभाला तो कुछ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मनूड़ा गांव के केशव चंद्र मनूड़ी के बेटे गणेश की बारात वसंत पंचमी (शनिवार) के दिन कर्णप्रयाग ब्लाक के कोटी गांव आई थी, जिसमें एक वाहन चालक गांव का युवक हरीश भी शामिल था। कोटी से मनूड़ा लौटते हुए बारात का एक वाहन नलगांव में खराब हो गया, जिसके बारातियों को लेने हरीश नारायणबगड़ से नलगांव लेने रहा था कि सूमो रास्ते में ही दुर्घटना हो गई और हरीश की मौत हो गई।

हरीश की मौत से जहां उसके पिता भवानीदत्त, मां सरस्वती देवी और पत्नी गीता सदमे में हैं वहीं इस वाहन दुर्घटना से एक साथ दो परिवारों की आर्थिकी भी छीन ली है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन नारायणबगड़ के वर्ष 2013 के आपदा प्रभावित बीरेंद्र सिंह नेगी का था।

उन्होंने वर्ष 2014 में सूमो खरीदी थी और परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं चालक हरीश भी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed