चार हार के बाद डीबीएस में ABVP को मिली शानदार जीत, योगेश घाघत चुने गए अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आखिरकार डीबीएस पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। एबीवीपी के प्रत्याशी योगेश घाघत ने जय बद्री-जय केदार के अजय पुष्पवान को 457 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर दो साल बाद डीबीएस में अध्यक्ष पद पर संगठन की वापसी कराई।
वहीं, महासचिव पद पर इस साल विकास ग्रुप को हराकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने वापसी की है। एनएसयूआई की प्रत्याशी मानसी ने विकास ग्रुप की संध्या को 253 वोटों से हराया।
शनिवार को डीबीएस कॉलेज में सुबह ठीक 8:30 बजे छात्रसंघ चुनाव शुरू हो गया। मौसम साफ होने के चलते छात्रों में मतदान का उत्साह नजर आया। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शैल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कुल 1,369 छात्रों ने मतदान किया। कॉलेज गेट के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
मतदान होने तक छात्र ढोल की थाप पर नाचते रहे। दोपहर 2:30 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से ही अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी योगेश घाघत ने बढ़त लेनी शुरू कर दी। पहले राउंड में 80 वोटों की बढ़त लगातार बढ़ती गई। अंत में योगेश घाघत ने 908 वोटों के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, जय बद्री-जय केदार ग्रुप के अजय पुष्पवान को कुल 451 वोट मिले।
कब किसने कब्जाया अध्यक्ष पद
लंबे समय बाद डीबीएस पीजी कॉलेज में इतने भारी मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर कोई प्रत्याशी जीता है। गत वर्ष एनएसयूआई के प्रत्याशी ने एबीवीपी प्रत्याशी को 20 वोटों के अंतर से हराया था। महासचिव पद पर दो साल बाद विकास ग्रुप को हार का सामना करना पड़ा।
यहां एनएसयूआई की मानसी ने जीत दर्ज की। कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक गोदियाल, सहसचिव पद पर अंकित नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रेरणा नेगी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आरती राजपूत ने जीत दर्ज की। विवि प्रतिनिधि पद पर सर्वाधिक 42 प्रत्याशी मैदान में थे।
दो साल बाद हुई एबीवीपी की वापसी
डीबीएस पीजी कॉलेज में दो साल बाद अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की वापसी हुई है। दो साल से यहां एनएसयूआई का कब्जा था। इससे पहले वर्ष 2014 में एबीवीपी के प्रत्याशी हिमांशु कुमार कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे।
कब किसने कब्जाया अध्यक्ष पद
वर्ष अध्यक्ष (संगठन)
2012 सुशील (एनएसयूआई)
2013 विनय रावत (एबीवीपी)
2014 हिमांशु कुमार (एबीवीपी)
2015 पंकज नेगी (एनएसयूआई)
2016 सौरव गुलेरिया (एनएसयूआई)
2017 योगेश घाघत (एबीवीपी)
विजयी प्रत्याशी और निकटतम प्रतिद्वंद्वी
विजयी प्रत्याशी और निकटतम प्रतिद्वंद्वी
अध्यक्ष-
विजेता (एबीवीपी) : योगेश घाघत (908 वोट)
उप विजेता (जय बद्री-जय केदार ग्रुप) : अजय पुष्पवान (451 वोट)
उपाध्यक्ष-
विजेता (एबीवीपी) : अभिषेक गोदियाल(192 वोट)
उपविजेता (एनएसयूआई) : अनुकृति सिंह(147 वोट)
महासचिव-
विजेता (एनएसयूआई) : मानसी (791 वोट)
उपविजेता (विकास ग्रुप) : संध्या (538 वोट)
सहसचिव-
विजेता (निर्दलीय) : अंकित नेगी (225 वोट)
उपविजेता (निर्दलीय) : साक्षी पंवार (155 वोट)
कोषाध्यक्ष-
विजेता (निर्दलीय) : प्रेरणा नेगी (280 वोट)
उपविजेता (निर्दलीय) : अंकित कोहली (222 वोट)
क्या बोले अध्यक्ष और महासचिव
विवि प्रतिनिधि-
विजेता (निर्दलीय) : आरती राजपूत (687 वोट)
उपविजेता (निर्दलीय) : अजय सिंह (97 वोट)
क्या बोले अध्यक्ष और महासचिव
तीन साल से छात्रों के लिए काम कर रहा हूं। सभी का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। जिन उम्मीदों के साथ मुझे चुना गया है, मैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। छात्र हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
-योगेश घाघत, अध्यक्ष, डीबीएस पीजी कॉलेज
डीबीएस पीजी कॉलेज के रीडिंग रूम में अव्यवस्थाएं होने की वजह से पढ़ने में बड़ी परेशानी होती है। कॉलेज की लाइब्रेरी में किताबों की भी किल्लत है। छात्र-छात्राओं की सभी समस्याएं दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
-मानसी, छात्रसंघ महासचिव, डीबीएस पीजी कॉलेज