{"_id":"bd823dd0abb6a44ac646cd45cf07c361","slug":"abvp-did-not-burn-the-effigy-of-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी नहीं फूंक पाई एसएसपी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी नहीं फूंक पाई एसएसपी का पुतला
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 Sep 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
दून में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में त्रिवेणीघाट चौक पर एसएसपी का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस बीच पुलिस और परिषद कार्यकर्ताओं में पुतला फूंकने को लेकर तनातनी भी हुई।
विज्ञापन
काफी देर धक्कामुक्की के बाद पुलिस पुतला छीनने में कामयाब रही। बाद में कार्यकर्ताओं ने घाट चौक पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। उधर, इसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसएसपी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
देहरादून में छात्रसंघ चुनाव के बाद जीत का जश्न मना रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस बर्बरता के विरोध में शनिवार को परिषद कार्यकर्ता आशामाई धर्मशाला में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस पर दबंगई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ एसएसपी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। मगर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
काफी देर धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बाद किसी तहर पुलिस उनसे पुतला छीननकर मौके से चलती बनी। इसके बाद परिषद कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुनिकीरेती पहुंचे।
उन्होंने कैलासगेट क्रांति चौक पर एसएसपी दून का पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में छात्रों के साथ इस तरह का रवैया अपनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों में गीताराम तोमर, रवि थपलियाल, धीरेंद्र कुमार सिंह, कौशल बिजल्वाण, बृजेश चतुर्वेदी, मनीष कुकरेती, विकास नेगी, विनय आदि शामिल थे।