{"_id":"67a655cf061df371cf0f3ac4","slug":"absconding-for-21-years-under-gangster-act-a-reward-of-rs-5000-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1031-614030-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गैंगस्टर एक्ट में 21 साल से फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गैंगस्टर एक्ट में 21 साल से फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
Iनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को भेजा जेल
I
Iभाई की पत्नी से शादी कर परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा थाI
Iनगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित था। मृतक भाई की पत्नी से शादी करने के बाद आरोपी दिल्ली में रह रहा था और रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने यहां लाकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।I
Iएसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 2003 में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में गिरोह बनाकर टप्पेबाजी की गई थी। इस मामले में 11 मार्च 2003 को गिरोह बनाकर टप्पेबाजी कर जनता से अवैध रूप से संपति अर्जित करने के मामले में आरोपी सूरज निवासी आदर्श काॅलोनी, मुरादाबाद सहित चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी सूरज लगातार फरार चल रहा था।I
I21 वर्ष से अधिक समय से फरार आरोपी पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान और भेष बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल गैंगस्टर जज हरिद्वार की ओर से स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद एसएसपी की ओर से नगर कोतवाली और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई।I
विज्ञापन
Iएसपी सिटी ने बताया कि टीम ने आरोपी सूरज को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी 5वीं पास है। वह अपने साथियों के साथ टप्पेबाजी कर अपनी जरूरतें पूरी करता था। अपने भाई की मौत के बाद उसने उसकी पत्नी से शादी कर ली थी और उसके तीन बच्चों सहित दिल्ली जाकर रहने लगा था।I