फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abir-gulal rained at the BJP headquarters, workers celebrated Holi with the CM.

Dehradun News: भाजपा मुख्यालय में बरसा अबीर-गुलाल, कार्यकर्ताओं ने सीएम संग मनाई होली

Mon, 02 Mar 2026 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Abir-gulal rained at the BJP headquarters, workers celebrated Holi with the CM.
-सीएम धामी बोले- रंगोत्सव की ऊर्जा से राज्य के विकास में भरने हैं नए रंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। होली पर भाजपा मुख्यालय में अबीर गुलाल पर कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ खूब थिरके। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर रंगोत्सव से प्राप्त ऊर्जा से राज्य के विकास में नए रंगों को भरना है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने होली खेली। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत रंगों एवं फूलों से कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। सीएम एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में संगीत की धुन पर सभी लोगों ने नृत्य से होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि ये दुनिया का अनूठा त्योहार है, जो सभी तरह के भेदभाव और द्वेष समाप्त करने का है। साथ ही सभी से आग्रह किया कि उत्सव में आप सभी अपनी प्रसन्नता एवं उल्लास बनाए रखें। जन-जन की सरकार अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 23 विभागों को घर-घर पहुंचाकर हमने जनता की समस्याओं का उनके दरवाजे पर समाधान का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक अनहोनी की घटना के चलते होली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समारोह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश में सभी को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी होली की बधाई देते हुए कहा कि जहां भी उत्सव मनाएं, उसे बेहद जिम्मेदारी, सद्भावना और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाएं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सरकार में दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सुभाष बर्थवाल, मधु भट्ट, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed