फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bodybuilding: Abhishek becomes North India Classic champion

नॉर्थ इंडिया एरीना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब अभिषेक बिष्ट के नाम

Wed, 11 Mar 2020 12:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
bodybuilding: Abhishek becomes North India Classic champion
राजीव गांधी अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई नार्थ इंडिया एरिना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग ?
एरीना क्लासिक डीडीए सोसायटी की ओर से आयोजित पहले नॉर्थ इंडिया एरीना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब अभिषेक बिष्ट ने अपने नाम किया।
विज्ञापन


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, यूपी, पंजाब व अन्य राज्यों के बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर अमित छेत्री ने बॉडी प्रदर्शन से की। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग-अलग वर्ग में प्रदर्शन किया।

पुरुष फिजिक वर्ग में अंडर-57 वर्ग में संदीप कुमार व इससे ऊपर वर्ग में ईश्वर सिंह नेगी विजेता रहे। 60 किग्रा वर्ग में त्रिलोक सिंह, 60-70 किग्रा वर्ग में जीवन सिंह, 70-80 किग्रा वर्ग में हिमांशु पुंडीर और 80 प्लस वर्ग में अभिषेक भट्ट चैंपियन बने।
विज्ञापन


ओवरऑल क्लासिक फिजिक चैंपियन अभिषेक भट्ट को चुना गया। मुख्य अतिथि आईजी अमित सिन्हा ने विजेता अभिषेक व अन्य को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर केएन शर्मा, एनडी बख्शी, आयोजन सचिव ऋषभ, मानव भंडारी व कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed