फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   abhimanyu may be play in under-19 world cup cricket

अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलेंगे अभिमन्यु!

Sat, 14 Dec 2013 05:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Dec 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
abhimanyu may be play in under-19 world cup cricket

उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ई अभिमन्यु को अंडर-19 विश्व कप टीम के संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है। शुक्रवार को बीसीसीआई से जारी 30 खिलाड़ियों की सूची में बंगाल रणजी टीम के युवा खिलाड़ी ई अभिमन्यु को भी जगह दी गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में अभिमन्यु ने बंगाल रणजी टीम की कैप हासिल की। रणजी में दस्तक देकर उत्तराखंड का नाम बढ़ाने वाले ई अभिमन्यु की बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अंडर-19 टीम के चयनकर्ता भी मुरीद हो गए हैं।
विज्ञापन


यूनाइटेड अरब अमीरात में फरवरी-2014 में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चयन की शुरुआत हो गई है। विश्व कप टीम को चुने जाने से पहले बीसीसीआई ने 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। जिसमें से अंडर-19 विश्व कप के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed