फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   abhijay got national pride award.

देहरादून के अभिजय को राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड

Tue, 08 Sep 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Sep 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
abhijay got national pride award.

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अभिजय नेगी को सर्वश्रेष्ठ विधि छात्र का अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स और मेनन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एडवोकेसी एंड ट्रेनिंग की ओर से दिया गया।

विज्ञापन


देहरादून निवासी अभिजय नेगी ने ब्राइटलैंड स्कूल से 12वीं करने के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर में दाखिला लिया था। देशभर से 1400 लॉ स्टूडेंट्स में से शीर्ष छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित समारोह में उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश टीएस ठाकुर के साथ अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने विधि अंतिम वर्ष के छात्र अभिजय नेगी को यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर देशभर के विधि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा निजी विधि संस्थानों के विशेषज्ञ एवं छात्र भी मौजूद रहे।

चयन करने वाले जज इस बात से भी प्रभावित थे कि महज 17 साल की उम्र में अभिजय ने देहरादून में मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था बनाई, जो कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण का काम कर रही है।

उनके पिता अनिल नेगी ओएनजीसी में जीएम व मां अलका नेगी विवर्ली पब्लिक स्कूल में प्राचार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed