{"_id":"591076edb95d5848e41e2f66b549c4e2","slug":"aap-will-focus-on-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार विश्वास ने कहा अब उत्तराखंड पर होगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमार विश्वास ने कहा अब उत्तराखंड पर होगा फोकस
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में मीडिया से रूबरू होते हुए आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली के बाद आप पार्टी का फोकस अब उत्तराखंड पर है। देहरादून में आप के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आते वक्त रुड़की में आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार स्थित एक होटल में कुछ देर के लिए ठहरे आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड पर ध्यान देगी ताकि यहां से पूरे देश में एक संदेश मिले।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके दिल्ली प्रदेश प्रभारी दलीप पांडे, उत्तराखंड प्रभारी विवेक यादव, मुकेश अग्रवाल, ब्रजमोहन शर्मा, देश बंधु गुप्ता, श्रीचंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन