फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap candidate list for uttarakhand

उत्तराखंड में आप की सूची, बल्ली सिंह चीमा को टिकट

Sun, 16 Mar 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Mar 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
aap candidate list for uttarakhand

टिहरी संसदीय सीट से आप ने राज्य में 108 आपात सेवा लांच करने वाले अनूप नौटियाल को उतारा है। अनूप का हेल्थ सेक्टर में खासा रुतबा रहा है, जब 108 आपात एंबुलेंस सर्विस शुरू हुई तो वह उसके सीईओ थे।

विज्ञापन


2011 में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार भी रहे हैं। उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान भी उनकी सक्रियता रही है।

उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर की घोषणा

aap candidate list for uttarakhand

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को नाम घोषित कर दिए हैं।

हरिद्वार से पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी, पौड़ी से अनूप नौटियाल और नैनीताल से कवि बल्ली सिंह चीमा को प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी इससे पहले अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी उतार चुकी है जबकि पौड़ी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा अगली सूची तक टल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी हरिद्वार से प्रत्याशी

aap candidate list for uttarakhand

राज्य में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा की है। किसी भी प्रदेश की पहली डीजीपी बनने वाली देश की पहली महिला आईपीएस कंचन चौधरी भट्टाचार्य को आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया है।

कंचन चौधरी किरण बेदी के बाद दूसरी महिला आईपीएस हैं। वे 2007 में उत्तराखंड डीजीपी के पद से रिटायर्ड हुईं थी। मूल रूप से बंगाल की हैं पर अब दून में ही रहती हैं।

पुलिस रिफॉर्म और विशेषकर महिला सुरक्षा में कंचन चौधरी का खासा काम किया है। 1973 बैच की कंचन चौधरी आप में लंबे समय से सक्रिय हैं।

विज्ञापन

नैनीताल से प्रत्याशी होंगे बल्ली सिंह चीमा

aap candidate list for uttarakhand

नैनीताल से प्रत्याशी बने कवि बल्ली सिंह चीमा का साहित्य जगत में खासी नाम है। 1952 में जन्मे चीमा ऊधमसिंह नगर में काशीपुर निवासी हैं। चीमा ओज विधा की कविताएं लिखते हैं।

उत्तराखंड आंदोलन से लेकर शराब के खिलाफ राज्य में चले आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं। 2012 में राष्ट्रपति की तरफ से सम्मानित क‌िए जा चुके हैं। चीमा की छवि विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed