{"_id":"7c61859b4abe074abfe82cb5764366b2","slug":"aamir-broke-shahrukh-thumb","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने तोड़ा शाहरूख का अंगूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर खान ने तोड़ा शाहरूख का अंगूठा
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 08 Jan 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के जसोद्दरपुर गांव में हुए मामूली विवाद में हथौड़ा मारकर दो युवकों ने शाहरुख खान के हाथ का अंगूठा तोड़ दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में आमिर खान और उसके साथी नदीम को आरोपी बताया गया है।
विज्ञापन
खेलने के वक्त हुआ विवाद
पीड़ित के अनुसार मंगलवार की शाम गांव में खेलते समय उसका आमिर के साथ विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत करा दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने अपने एक साथी को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, बड़ा खुलासा : बहुगुणा की जान को 'खतरा'
विज्ञापन
दोनों ने मिलकर उसे पीटा और हथौड़ा मारकर हाथ का अंगूठा तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।