फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aam aadmi party in uttarakhand.

जीत के बाद आप के ‘खास’ अब बनेंगे ‘आम’

Wed, 11 Feb 2015 01:36 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party in uttarakhand.

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के ‘खास’ नेता दिल्ली फतह के बाद ‘आम’ बनेंगे। यह तय हुआ है कि जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे होंगे तो दून में आप कार्यकर्ता एकजुटता की शपथ लेंगे। प्रदेश में नए सिरे से संगठन खड़ा होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड की आम आदमी पार्टी में अभी तक यह पता नहीं चलता था कि हकीकत में पार्टी का पदाधिकारी है कौन? जो जब चाहता था जिला संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी बन जाता था। ये नेता आपस में एक दूसरे को फर्जी बताते थे।
विज्ञापन


आप के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि अभी तक लोग स्वयं भू पदाधिकारी बन जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बैठक करके नए सिरे से रणनीति तैयार की जाएगी। शपथ ग्रहण के दिन ‘हम लोग भी एकजुटता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकजुट रहेंगे और जनता के मुद्दों पर लड़ेंगे।’ आप से लोकसभा प्रत्याशी रहे अनूप नौटियाल का कहना है कि उत्तराखंड में नए सिरे से संगठन खड़ा करने के लिए चर्चा शुरू हो गई है। ‘उत्तराखंड प्लान’ पर काम शुरू होगा। यहां काम का बहुत स्कोप है।
इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अबकि बार इस बात से भी सतर्क हैं कि सरकार बनने के बाद ‘कुकरमुत्ते’ की तरह उग आने वाले ‘नए नेता’ संगठन पर हावी न होने पाएं।

दिल्ली तो झांकी है, उत्तराखंड बाकी है..

aam aadmi party in uttarakhand.

दिल्ली फतह के बाद देहरादून में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होली-दिवाली साथ मनाई। गांधी पार्क और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आप कार्यकर्ताओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और जमकर आतिशबाजी की। ढोल-ताशे पर कार्यकर्ता जमकर नाचे और मिठाई बांटी। साथ ही ‘दिल्ली तो बस झांकी है-उत्तराखंड बाकी है’, ‘दिल्ली हुई हमारी, अब उत्तराखंड की बारी’ जैसे नारे गूंजते रहे।

मंगलवार सुबह से रिस्पना पुल स्थित आप के दफ्तर में नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें टीवी पर लगी थीं। जैसे ही तय हुआ कि पार्टी बहुमत में आ रही है नेता और कार्यकर्ता गांधी पार्क चल दिए। गांधी पार्क गेट पर संजय भट्ट की अगुवाई में कुछ कार्यकर्ता झंडा-बैनर लगाए मौजूद थे। जैसे-जैसे नतीजे आते गए लोगों में जोश बढ़ता गया।

दोपहर को गांधी पार्क से घंटाघर तक कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वहां से गुजर रहे लोगों को ‘मैं हूं आम आदमी’, ‘मुझे चाहिए पूर्ण स्वराज’ लिखी सफेट टोपियां पहना दीं गईं। जुलूस वापस गांधी पार्क गेट आकर समाप्त हो गया और आतिशबाजी शुरू हो गई। यह सिलसिला शाम तक चला। इसके बाद कारगी चौक, इंदिरा नगर, रायपुर समेत शहर के अन्य स्थानों पर जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, राजीव बहुगुणा, सोमेश बूड़ाकोटी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed