{"_id":"626af9260e1fa07e8c237abe","slug":"aam-aadmi-party-dissolved-the-uttarakhand-state-executive-and-cells-will-be-formed-anew","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : आम आदमी पार्टी ने भंग की प्रदेश कार्यकारिणी व प्रकोष्ठ, नए सिरे से होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : आम आदमी पार्टी ने भंग की प्रदेश कार्यकारिणी व प्रकोष्ठ, नए सिरे से होगा गठन
Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
सार
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड में पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग किया गया है। आप नेता दिनेश मोहनिया ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर हार के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। पार्टी नए सिरे से संगठन और प्रकोष्ठों का गठन करेगी। जल्द ही पार्टी नए अध्यक्ष का एलान करेगी।
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड में पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग किया गया है। आप नेता दिनेश मोहनिया ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
खुद को उत्तराखंड की सियासत में तीसरा विकल्प बताकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी उत्तराखंड में खाता भी नहीं खोल पाई। चुनाव के बाद पार्टी ने संगठन और सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक दीपक बाली को आप प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आप नेता दिनेश मोहनिया ने कहा कि नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाईयों का जल्द गठन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।