फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aadhar correction made in GPO

जीपीओ में आसान हुआ आधार करेक्शन

Wed, 07 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aadhar correction made in GPO
घंटाघर के समीप मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए खड़े लोग
घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर (जीपीओ) में आधार बनवाने या करेक्शन कराने के लिए टोकन की लिमिट हटा दी गई है। अभी तक प्रतिदिन 250 आधार टोकन ही निर्धारित थे। अब जीपीओ में आने वाले सभी लोगों की समस्या का समाधान होगा। किसी को भी निराश लौटना नहीं पड़ेगा। जीपीओ में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आधार संबंधी कार्य किया जा रहा है। नई व्यवस्था के लागू होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। साथ ही जिले में छह अन्य डाकघरों में भी आधार केंद्र सेवा शुरू कर दी गई है। अब जिले में कुल 15 डाकघरों में आधार संबंधी कार्य कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इन डाकघरों में मिलेगी आधार सेवा
जीपीओ (घंटाघर), गढ़ी कैंट प्रधान, ऋषिकेश, मसूरी उप डाकघर, देहरादून सिटी, रायपुर उप डाकघर, वीरभद्र उप डाकघर, आराघर उप डाकघर, राजपुर उप डाकघर, प्रेमनगर, क्लेमेंटटाउन, विकासनगर, चकराता, डाकपत्थर व न्यू फॉरेस्ट डाकघर।
विज्ञापन

डाक विभाग ने जारी की हेल्पलाइन
यदि किसी को डाकघरों के आधार केंद्रों में किसी तरह की समस्या आती है या कोई शिकायत करनी हो तो इसके लिए डाक परिमंडल (सर्किल) कार्यालय ने 0135-2658773 नंबर जारी किया है। इसके अलावा प्रवर अधीक्षक कार्यालय (राजपुर रोड) पर भी 0135-2654788 नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 प्रतिशत डाकघरों में सेवा शुरू नहीं
यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की ओर से मार्च 2018 में डाकघर व बैंकों की शाखाओं में आधार सेवा शुरू की गई थी, लेकिन इसमें से करीब 40 प्रतिशत केंद्र शुरू नहीं हो सके हैं। प्रदेशभर में डाकघरों की करीब 214 शाखाओं में आधार केंद्र खुलने थे, लेकिन इनमें से 60 फीसदी में ही सेवा शुरू हो पाई। कहीं कनेक्टिविटी की समस्या है तो कहीं स्टाफ कमी की समस्या आ रही है।
बैंकों ने झाड़ा पल्ला, सीएससी पर मनमानी वसूली
आधार में करेक्शन कराने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकांश बैंकों ने आधार सेवा बंद कर दी है। कहीं मशीन खराब होने का हवाला दिया जा रहा है तो कहीं स्टाफ की कमी बताई जा रही है। कहीं दिनभर में दो-चार आधार कार्ड बनवाकर कार्य की इतिश्री की जा रही। कई बैंकों ने तो यूआईडीएआई की आईडी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को दे दी है। जिससे कई सीएससी संचालक लोगों से मनमाना चार्ज वसूल रहे हैं।

कोट ...
जिले में छह अन्य डाकघरों में भी आधार केंद्र शुरू हो गए हैं। प्रयास है कि सभी डाकघरों में जल्द सेवा शुरू हो जाए। आम लोगों की सहायता व शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
- अनसूया प्रसाद चमोला, असिस्टेंट पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed