फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aadhaar card making at Home For Disabled 

आधार कार्ड नहीं बनवाया तो जरूर पढ़ें यह खबर, वरना यूआईडीएआई की इस सुविधा से रह जाएंगे वंचित 

Wed, 28 Nov 2018 08:30 AM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card making at Home For Disabled 
आधार

अगर आपने भी आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो यह खबर आपके लिए है। यूआईडीएआई ने एक नई सुविधा दी है। गंभीर बीमारी, अधिक उम्र, दिव्यांगता या अन्य कारणों से चलने में असमर्थ लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए टीम अब घर-घर जाएगी।

विज्ञापन


राज्य के पहले सरकारी आधार सेवा केंद्र की शुरुआत के साथ ही योजना का शुभारंभ हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अब केवल सरकारी दफ्तरों व भवनों में ही आधार केंद्र खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन

सरकार ही इनका संचालन और निगरानी करेगी। योजना के लिए प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी को नोडल विभाग बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी को नोडल अफसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके तहत आईटीडीए ने आईटी पार्क में पहला सरकारी आधार सेवा केंद्र स्थापित किया है। यहां दो आधार यूनिट लगाई गई हैं, जहां कोई भी व्यक्ति अपना आधार बनवा सकता है। इसके अलावा गंभीर बीमारी, अधिक उम्र, दिव्यांगता या अन्य कारणों से चलने में असमर्थ हो चुके लोग भी आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्य सरकार के स्तर से अनुमति के बाद इन आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर टीम संबंधित व्यक्ति के घर जाकर आधार बनाएगी।  दूसरी ओर अगले कुछ दिनों में सरकारी स्कूलों में खोले गए आधार केंद्र भी काम करना शुरू कर देंगे।

तकनीकी समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से इन केंद्रों में काम बाधित है। आईटीडीए के निदेशक अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे प्रदेश में 200 सरकारी आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed