फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young woman looking for a job was duped by cyber thugs of

Dehradun News: नौकरी के नाम पर युवती से 1.38 लाख की ठगी

Thu, 26 Sep 2024 04:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
A young woman looking for a job was duped by cyber thugs of
Iबसंत विहार पुलिस ने दर्ज किया मामलाI
विज्ञापन




नौकरी की तलाश कर रही एक युवती को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर 1.38 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने नौकरी के विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग चरणों में रुपये ठगे। मामले की शिकायत के बाद बसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के मुताबिक पीड़िता ममता भंडारी निवासी पंडितवाड़ी ने शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसके लिए उसने वर्क इंडिया एप पर अपना बायोडेटा भेजा।31 जुलाई को उसे एक कॉल आया, जिसमें एक महिला ने खुद को आराध्या बताते हुए दावा किया कि वह फाउंड इट कंपनी से है और एक नौकरी का ऑफर दे रही है। इसके बाद उसे नौकरी के लिए आवेदन भरने को कहा गया और 925 रुपये का भुगतान मांगा गया। व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए क्यूआर कोड के जरिए ममता ने 925 रुपये का भुगतान पेटीएम से कर दिया। इसके बाद ममता को बजाज फिनसर्व से मेल प्राप्त हुआ, जिसमें उसे डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी का ऑफर दिया गया।
विज्ञापन




9 अगस्त को एक और फोन आया, जिसमें अमित सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को बजाज फिनसर्व का कर्मचारी बताते हुए उसका इंटरव्यू लिया और बताया कि वह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए चयनित हो गई है। इसके बाद एनओसी के लिए 4,100 रुपये मांगे गए, जो ममता ने भेज दिए। ठगों ने इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर ममता से और भी पैसे मांगे, जिसमें बैंक सैलरी अकाउंट खोलने के लिए 10,000 रुपये और जीएसटी के नाम पर 11,800 रुपये ले लिए। इस प्रकार, अलग-अलग चरणों में ठगों ने ममता से 1.38 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। ठगी का एहसास होने पर ममता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। बसंत विहार थाना पुलिस ने ममता भंडारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे ऑनलाइन नौकरी ऑफर से सावधान रहें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति या कंपनी को पैसे भेजने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed