फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man of a particular religion has a dispute with

Dehradun News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में वकील को वकीलों ने धुना

Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man of a particular religion has a dispute with
धर्म विशेष के युवक का कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा था अधिवक्ता
विज्ञापन




हाईकोर्ट ने युवक और युवती को दी हुई है सुरक्षा

वैदिक मिशन के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी



धर्म विशेष के युवक का हिंदू युवती के साथ कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर विवाद हो गया है। विरोध में उतरे वकीलों ने रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई कर रहे वकील की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। हाईकोर्ट ने युवक और युवती को सुरक्षा दी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद परवेज नाम का वकील सब रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में हिंदू युवती और धर्म विशेष के युवक की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा। वकीलों को इस बात की भनक लग गई। जिस पर उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन




गुस्साए वकीलों ने एडवोकेट की धुनाई कर दी। खबर लगते ही वैदिक मिशन के संस्थापक जगवीर सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर सहसपुर और सेलाकुई थाने से भारी पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक और युवती बालिग हैं। उन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा ली हुई है। वकील के माध्यम से उनके विवाह को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा था, जिस पर विवाद हो गया है।



बतादें कि बीते मई माह में सहसपुर थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई थी। जिसकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल में पता चला था कि युवती धर्म विशेष के युवक के साथ चली गई है। दोनों ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी। जिस पर कोर्ट ने सहसपुर पुलिस को सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। इन्हीं के विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने वकील पहुंचा था।






बार एसोसिएशन गंभीर

मामले को पछवादून बार एसोसिएशन ने भी गंभीरता से लिया है। बार एसोसिएशन के सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन शादी का सब रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में पंजीकरण का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि वकील ने यह बात स्वीकार की है कि वह युवती और परिजनों को बार एसोसिएशन के सामने लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed