फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man died after being struck by an electric current

Dehradun News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 20 May 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 20 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by an electric current
तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटी में चारा-पत्ती लेने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक चारा पत्ती काटने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन


रविवार की देर सायं ग्राम कोटी निवासी सरदार सिंह (33) पुत्र मुन्ना अपने पशुओं के लिए चारा-पत्ती लेने के लिए गांव से सटे जंगल में गया था। चारा काटने के दौरान वह पास से गुजर रही 11केवी लाइन की तार के संपर्क में आ गया। इस दौरान व उलझकर तार पर लटक गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर विद्युत आपूर्ति को बंद करके युवक को तार से उतारा गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी, पांच और तीन वर्ष के दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोटी के पूर्व उप प्रधान सुशील कुमार, सिद्धार्थ, गजेंद्र सिंह आदि ने ऊर्जा निगम से उसके परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांग की है। उधर विद्युत वितरण खंड विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि घटना के संबंध में क्षेत्रीय अवर अभियंता से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed