फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man and a woman jumped in front of a train, one died and the other is in critical condition

Roorkee: युवती का रिश्ता हो गया तय, युवक के साथ ट्रेन के आगे लगा दी छलांग; एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 11 Aug 2025 11:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:21 PM IST
सार

युवक की पहचान परवेज (30) निवासी किशनपुर जमालपुर के तौर पर हुई है। युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
A young man and a woman jumped in front of a train, one died and the other is in critical condition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुड़की के थाना भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी एक युवक-युवती ने ट्रेन के आगे छलांग दी। इसमें युवक की मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल है। युवती को पहले सिविल अस्पताल रुड़की और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना रहीमपुर फाटक पर सोमवार देर शाम हुई। युवती का रिश्ता तय हो गया था।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली कि रहीमपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा है। पास ही एक युवती भी गंभीर हालत में पड़ी है। उसके सिर में चोट लगी है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया। साथ ही युवती को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक की पहचान परवेज (30) निवासी किशनपुर जमालपुर के तौर पर हुई है। युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं। युवक झबरेड़ा क्षेत्र के कपूरी गांव से दो साल पहले किशनपुर जमालपुर गांव में आ गया था और यहीं पर मकान बनाकर रहने लगा था। युवती भी इसी गांव की रहने वाली है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवती का रिश्ता तय हो गया था और उसकी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed