फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man and a girl were caught stealing batteries and wires from a factory in Vikas Nagar.

Dehradun News: विकासनगर में फैक्टरी से बैटरी और तार चोरी करते युवक-युवती पकड़े गए

Mon, 06 May 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
A young man and a girl were caught stealing batteries and wires from a factory in Vikas Nagar.
सहसपुर थाना क्षेत्र की एक कंपनी के कर्मचारियों ने एक युवक-युवती को फैक्टरी से बैटरी और तार चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया। उन्होंने दोनों आरोपियों को थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में टेक्नोक्स इंजीनियरिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी यतीश चंद्र ढौंढियाल ने बताया कि शनिवार सुबह कंपनी के मुंशी और गार्ड ने फैक्टरी की दीवार फांदते हुए एक युवक और युवती को पकड़ा। दोनों के पास से फैक्टरी की एक बैटरी और 50 मीटर तार मिले। बताया कि दोनों के पास एक ई-रिक्शा भी थी। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सेलाकुई थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी पोपिन और शिवनगर निवासी युवती के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed