फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A workshop was organized under BJP's beneficiary contact

सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं : राजकुमार

Sun, 25 Feb 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
A workshop was organized under BJP's beneficiary contact
Iसुद्धोवाला मंडल में आयोजित हुआ लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशालाI
विज्ञापन




सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सुद्धोवाला मंडल में भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। टिहरी लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक राजकुमार और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूर्व विधायक ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

भाऊवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यशाला में टिहरी लोकसभा संयोजक राजकुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के आशीर्वाद लेना है। ताकि भाजपा का 400 सीटों का संकल्प पूरा हो सकें। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारी को बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष के साथ लाभार्थियों से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन




टिहरी लोकसभा के लाभार्थी संपर्क अभियान के सह संयोजक रतन सिंह चौहान ने कहा कि टिहरी लोकसभा के 53 मंडलों में से 51 मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न हो गई हैं। जिसमें 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले चुके है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, विनोद कश्यप, अमित डबराल, विपुल मूसला, नीरज अग्रवाल, पिंकी देवी, यशपाल सिंह, रचिता ठाकुर, जयंती पटवाल, शुभम गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed