Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A woman was duped of Rs 3.29 lakh in the name of investment

Dehradun News: निवेश के नाम पर युवती से 3.29 लाख रुपये ठगे

Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 3.29 lakh in the name of investment
Iएक कंपनी का वित्तीय सलाहकार बनकर किया था युवती को फोन
विज्ञापन

I

I
I

Iकरीब एक साल तक की गई ठगी, पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज
I
I
I
Iसाइबर ठगों ने एक युवती को एक साल तक अपने जाल में फंसाकर निवेश के नाम पर उससे 3.29 लाख रुपये ठग लिए। निवेश का उन्हें लाखों डॉलर में लाभ दर्शाया गया लेकिन जब युवती ने इसे निकालना चाहा तो उससे बार-बार रकम की मांग की गई। गत जुलाई में युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है तो पुलिस से शिकायत की। मामले में बृहस्पतिवार को पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I
I
I
Iएसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि देहराखास निवासी एक युवती को पिछले साल 24 अगस्त को एक मैसेज आया था। इसमें निवेश की योजना के बारे में बताया गया जो युवती को अच्छी लगी तो उसने नाम, मोबाइल नंबर आदि सारा विवरण उसमें दर्ज कर दिया। इसके बाद युवती को एक कॉल किया गया। कॉल करने वाले ने खुद को क्वांटम कैपिटल कंपनी का वित्तीय सलाहकार बताया और एक लिंक के माध्यम से युवती की लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनवाया गया। इसके बाद युवती से 20 हजार रुपये जमा कराए गए। इस रकम को निवेश करना दर्शाया गया और डॉलर में उन्हें लाभ बताया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iपिछले साल 27 अगस्त को युवती से फिर 20 हजार रुपये जमा कराए गए। नवंबर में 95 हजार रुपये जमा कराए गए। इस बार उनका लाखों डॉलर में लाभ दर्शाया गया। जब युवती ने अपने इस लाभ को निकालना चाहा तो डॉलर को रुपये में बदलने के लिए 90 हजार रुपये का शुल्क जमा कराया गया। इस तरह युवती से बार-बार रकम जमा कराई गई। आखिरी रकम गत 11 जुलाई को 20 हजार रुपये जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद संपर्क बंद कर दिया गया। कुछ दिन बाद एक नंबर से कॉल आया और फिर से रकम की मांग की गई। अब युवती समझ गई कि उसके साथ ठगी हो रही है। एसएचओ ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर और बैंक खातों के विवरण के आधार पर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed