फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A tribute meeting was organized by the Uttarakhand state

बलिदानियों का उत्तराखंड बनना अभी बाकी : राज्य आंदोलनकारी

Tue, 03 Sep 2024 05:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
A tribute meeting was organized by the Uttarakhand state
Iखटीमा गोली कांड में राज्य के लिए बलिदान हुए लोगों को दी श्रद्धांजलिI
विज्ञापन




सेलाकुई स्थित सतेंद्र चौक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खटीमा गोली कांड के बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ आंदोलनकारी शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तरांचल और फिर उत्तरांचल से उत्तराखंड तो बन गया लेकिन बलिदानियों का उत्तराखंड बनना अभी बाकी है।



उन्होंने कहा कि जब तक उत्तराखंड में भू-कानून और मूल निवास लागू नहीं हो जाता तब तक हम राज्य बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित नहीं कर पाएंगे। आंदोलनकारी अमित पंवार ने कहा कि ऋषिकेश में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। इससे सिद्ध होता है कि उत्तराखंड में स्थानीय नागरिक क्या पत्रकार भी महफूज नहीं है। कहा कि पहाड़ों पर बहार के लोग कब्जा कर रहे हैं। पहाड़ों के लोगों को पीटा भी जा रहा है। कहा कि शहीदों ने इसीलिए क्या उत्तराखंड का निर्माण किया था। कहा कि अब एक लड़ाई प्रदेश में भू-कानून और मूल निवास के लिए लड़ी जाएगी। कहा कि यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रकाश भट्ट, सपना शर्मा, अनिल गौड़, गणेश सकलानी, अनूप, तीरथ राणा, मनवर पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन








Iहरबर्टपुर में बनवाया जाएगा शहीद पार्कI

हरबर्टपुर चौक पर मसूरी और खटीमा गोली कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने घोषणा की कि हरबर्टपुर में शहीद पार्क बनवाया जाएगा। कहा कि राज्य आंदोलन में बलिदान लोगों को भुलाया नहीं सकता है। कहा कि उनके बलबूते ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है। सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि अलग राज्य निर्माण के लिए प्रदेश की जनता ने बड़ा संघर्ष किया है। मातृ शक्ति ने सबसे बड़ा योगदान दिया। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी उर्मिला शर्मा ने कहा कि राज्य निर्माण के शहीद हुए आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलकारियों की शहादत को याद रख इस राज्य को विकास पथ पर आगे बढ़ाना अब युवाओं की जिम्मेदारी है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, बसंती रावत, विमला नेगी, यशोदा राणा, सरला त्रिपाठी, नरेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed