{"_id":"66a80ad66fd45fe3220d9727","slug":"a-three-day-training-program-on-environmental-technology-dehradun-news-c-5-1-drn1030-466408-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि एवं नवाचार की भावना होगी विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि एवं नवाचार की भावना होगी विकसित
विज्ञापन
Iयूसर्क की ओर से यूपीईएस में एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमI
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) ने यूपीईएस देहरादून में एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर अनीता रावत ने कहा कि यूसर्क द्वारा विद्यार्थियों में पर्यावरण विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि एवं नवाचार की भावना विकसित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूपीईएस के प्रेसीडेंट डॉ. सुनील राय ने कहा कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सिद्धांत प्रयोगात्मक रूप से सीखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम समन्वयक एवं यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि आज एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी एक बहुत महत्वपूर्ण विषय हो चुका है। जिसका मूलभूत ज्ञान एवं प्रायोगिक ज्ञान दोनों का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, पुरोला, चिनयालीसौड़, श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश, डीएवी कॉलेज देहरादून, डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून के 25 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. संजय भूटानी, यूसर्क वैज्ञानिक डॉक्टर ओम प्रकाश नौटियाल, प्रोफेसर विक्रम प्रसाद यादव, डॉ. रंजीत गौरव, डॉ. राहुल सिलोरी आदि मौजूद रहे।