फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A soldier posted at the Patel Nagar police station suspended due to negligence

लापरवाही बरतने पर पटेलनगर थाने में तैनात एक सिपाही निलंबओत

Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
A soldier posted at the Patel Nagar police station suspended due to negligence
पटेलनगर थाने में तैनात एक सिपाही को ड्यूटी में लापरवाही बरतना मंहगा पड़ गया। शिकायत के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी को सिपाही को तत्काल निलंबित करने और एसपी सिटी को जांच कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विगत 31 मार्च को एक व्यक्ति ने डीजीपी को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भेजकर एक कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के पास अचेत अवस्था में पड़ा था। काफी देर बाद भी जब वह हिला-डुला नहीं तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी थाना पटेलनगर को दी। साथ ही शिकायतकर्ता का नंबर देकर बात करने को कहा। कुछ देर बार एक कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। जब शिकायतकर्ता ने संदिग्ध व्यक्ति को चेक करने के लिए कहा तो सिपाही ने कोरोना का बहाना बनाकर मना कर दिया और शिकायतकर्ता ने बताया कि सिपाही ने उनके साथ अभद्रता भी की। डीजीपी ने जब इसकी जांच कराई तो शिकायत सही निकली। जिसके बाद डीजीपी ने एसएसपी को संबंधित सिपाही को तत्काल निलंबित कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed