{"_id":"66ca37155695f348a10eaf94","slug":"a-six-kilometer-walkathon-was-organized-on-saturday-dehradun-news-c-5-1-drn1030-485066-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस पर छह किलोमीटर की वॉकथॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस पर छह किलोमीटर की वॉकथॉन
विज्ञापन
Iअंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस के अवसर पर जनजागरूक के लिए हुआ आयोजनI
अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस के अवसर पर शनिवार को छह किलोमीटर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पशु कल्याण, गैर सरकारी संगठन और स्वयंसेवकों के अलावा 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
गांधी पार्क से सुबह नौ बजे हुई वॉकथॉन कनक चौक, परेड ग्राउंड, रोजगार तिराहा, तिब्बती बाजार और लैंसडौन चौक से होकर गुजरी। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने पशु कानून, जन्म नियंत्रण, पशुओं का महत्व और रेबीज रोधी टीकाकरण आदि स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया। ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल इंडिया में कम्पैनियन एनिमल्स एंड एंगेजमेंट के निदेशक डॉ. पीयूष पटेल ने कहा कि वॉकथॉन जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नगर निगम, स्वयंसेवकों के प्रयास से लोग जागरूक हो रहे हैं। कहा कि जन भागीदारी मानव-श्वान संघर्ष के मुद्दे को हल करने की कुंजी है। कहा, वर्ष 2016 से एचएसआई इंडिया और नगर निगम ने मिलकर 46000 कुत्तों का बंध्याकरण किया है।