फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A single counter for registering and depositing examination fees in the hospital

Dehradun News: अस्पताल में पंजीकरण, जांच शुल्क जमा करने का एक ही काउंटर

Thu, 05 Sep 2024 05:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
A single counter for registering and depositing examination fees in the hospital
। उप जिला अस्पताल में पंजीकरण, जांच शुल्क जमा करवाने और फार्मेसी का एक ही काउंटर है। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को आम मरीजों के साथ ही काउंटरों पर खड़ा होना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में रोजाना 500 से 550 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें जौनसार बावर और विकासनगर के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रहती है। जौनसार बावर के कई मरीज 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर अस्पताल में पहुंचते हैं। इनमें कई वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल होती हैं। अस्पताल में पंजीकरण, जांच शुल्क जमा करने और फार्मेसी के लिए एक ही काउंटर होने से खासकर अत्याधिक उम्र वाले मरीजों और गर्भवतियों को परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि अन्य सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था है।
विज्ञापन


अस्पताल में नए काउंटर बनाने के लिए जगह नहीं है। कर्मचारियों का भी अभाव है। अस्पताल के काउंटरों के बाहर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को पंजीकरण, जांच शुल्क जमा करने और फार्मेसी से दवा लेने में प्राथमिकता देने के लिए जागरूकता सूचना चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. विजय सिंह, सीएमएस, उप जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed