{"_id":"65c7d0013bd5ec2236090745","slug":"a-seminar-regarding-fire-safety-week-was-organized-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-347267-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वनाग्नि को रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वनाग्नि को रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन
Iराजकीय प्राथमिक विद्यालय दुधई में गोष्ठी का आयोजन
I
I-ग्रामीणों ने वन विभाग को सहयोग देने का दिलाया भरोसाI
वन विभाग की लांघा रेंज ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुधई में अग्निसुरक्षा सप्ताह को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को वनाग्नि की घटनाओं को रोकने और काबू पाने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों ने वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
रेज अधिकारी जितेंद्र गुसाईं ने कहा कि हर साल फायर सीजन के दौरान वनाग्नि के कारण वन संपदा का भारी नुकसान होता है। कई वन्यजीव भी वनाग्नि की भेंट चढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि फायर सीजन को लेकर वन विभाग पूरी तैयारी करता है, लेकिन वनाग्नि के दौरान अगर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सहयोग करें तो आग पर समय पर काबू पाया जा सकता है। ग्राम प्रधान धीरज रावत ने ग्रामीणों से वन विभाग के निर्देशों और सुझावों पर अमल में लाने की अपील की।
इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रेम मोहन लाल, वन दरोगा विपेंद्र कुमार पैन्यूली, किशन सिंह नेगी, सूर्यप्रकाश, शशांक शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी, कांति देवी, ममता देवी, स्वाति, कविता देवी रेनू, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।