फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A school found closed under the inspection of CEO in Vikas Nagar, orders for action against the professor

Dehradun News: विकासनगर में सीईओ के निरीक्षण में एक विद्यालय मिला बंद, प्राध्यापक पर कार्रवाई के आदेश

Thu, 20 Jun 2024 05:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
A school found closed under the inspection of CEO in Vikas Nagar, orders for action against the professor

विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बुधवार को चकराता क्षेत्र के अति दुर्गम विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान प्राथमिक विद्यालय खेड़ा खादरा स्कूल बंद मिला। सीईओ ने प्राध्यापक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, फनहार के ग्रामीणों ने लंबे समय बंद पड़े जूनियर हाई स्कूल को दोबारा खोलने की मांग की।




सीईओ ने राजकीय इंटर कालेज सावड़ा में पाठ्य-पुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। उसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज कैराड़ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय में पाई गई कर्मियों में सुधार के निर्देश दिए। सीईओ करीब 11 बजे प्राथमिक विद्यालय खेड़ा खादरा पहुंचे। वहां स्कूल में ताला लगा था। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटाड में सीईओ ने शिक्षको और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। उसके बाद सीईओ अति दुर्गम प्राथमिक विद्यालय फनहार पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल काफी समय से बंद पड़ा है। सीईओ ने कहा कि शासन स्तर पर वार्ता कर विद्यालय को दोबारा संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed