फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A program was organized at Shraddhanand

हमें वैदिक शिक्षा व्यवस्था स्थापित करनी होगी : स्वामी सच्चिदानंद

Mon, 19 Feb 2024 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
A program was organized at Shraddhanand
Iश्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में आयोजित किया गया कार्यक्रमI
विज्ञापन


रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन पर 21 कुंडीय वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य डॉ. धनंजय, आचार्य अनुज शास्त्री, आचार्य विद्यापति शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। कार्यक्रम में वैदिक शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा की राष्ट्र के सभी वर्गों को एकजुट होकर वैदिक शिक्षा व्यवस्था को स्थापित करना चाहिए। अपनी संस्कृति अपनी विरासत पर हमें गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रधान प्रतिनिधि डीपी यादव ने की। आश्रम के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सभी विद्वानों व अधिकारियों ने स्मारिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन




योगेश भारद्वाज ने राष्ट्र के सम्मुख चुनौतियां और सत्य सनातन वैदिक धर्म के आधार पर उनका समाधान विषय विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी घटती संख्या पर विचार करना पड़ेगा और बढ़ते धर्मांतरण पर रोक लगानी होगी। हिंदू समाज को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य समाज धामावाला के प्रधान सुधीर गुलाटी, स्वामी श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम के अधिष्ठाता धीरेंद्र मोहन सचदेवा के नेतृत्व में आश्रम के लगभग 50 पूर्व छात्राओं व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुलों के ब्रह्मचारी व ब्रह्मचारिणियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन युवा विद्वान आचार्य अनुज शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed