फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A multi-purpose legal literacy and awareness camp

अधिकारों के प्रति जागरूक बनें नागरिक : न्यायमूर्ति

Mon, 21 Oct 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
A multi-purpose legal literacy and awareness camp
Iलाखामंडल में आयोजित बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर में बोले न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी- हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी छात्र-छात्राओं मिला टेबलेटI
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को लाखामंडल में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने आम जनमानस को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि शिविर आयोजित करने का मकसद आम जनमानस को विधिक व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में सरकारी विभाग व गैर सरकारी संगठनों ने योजनाओं की जानकारी दी। हंस कल्चर सेंटर ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर दिया। साथ ही हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा तपलाड़, चकराता, सरस्वती शिशु मंदिर लाखामंडल, राइकॉ चकराता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानथात, राइंकॉ ग्वासापुल आदि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर आदि प्रदान किए। श्री श्री रविशंकर फाउंडेशन ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज साहिया, कालसी में कंप्यूटर लैब शुरू करने के लिए चार कंप्यूटर देने की घोषणा की। इसी प्रकार से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा तपलाड़, चकराता, बरौथा, मानथात में बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से आरओ देने की घोषणा की गई। इस दौरान 47 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, सौ श्रमिकों को श्रमिक टूल किट, सौ छात्रों को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस एसोसिएशन के सहयोग से छात्राओं के लिए 50 ट्रैक सूट, 150 स्कूल बैग, 150 टी-शर्ट, 150 स्टेशनरी किट व दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर के अंत में सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया गया। शिविर में न्यायमूर्ति मंजू तिवारी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रदीप मणि त्रिपाठी, अपर जिला जज नंदन सिंह राणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सैयद गुफरान अली, विकासनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल चौधरी, लाखामंडल की प्रधान सोनिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed