फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting was organized on Monday under the chairmanship

Dehradun News: नशा करने और बचने वाले पर लगेगा 50 हजार रुपये का दंड

Tue, 19 Mar 2024 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
A meeting was organized on Monday under the chairmanship
I- नशे के खिलाफ ग्राम पंचायत खारसी, मानवा, गहरी, कुलाथात के ग्रामीणों ने लिए कड़े निर्णय
विज्ञापन

I

I- मामा पक्ष की ओर से लाई जाने वाली मिठाई पर भी लगाया प्रतिबंधI

तहसील क्षेत्र के बिशलाड़ खत के सदर स्याणा शूरवीर की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्राम पंचायत खारसी, मानवा, गहरी, कुलाथात के ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने एकजुट होकर नशे के खिलाफ कड़े निर्णय लिए। कहा कि ग्राम पंचायत की सीमा में नशे करने और बेचने वालों पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।


बैठक में ग्रामीणों ने सूखे नशे की चपेट में आ रहे युवाओं के प्रति चिंता जाहिर की। इस पर अंकुश लगाने के लिए दंड निर्धारित किए गए। सदर स्याणा ने कहा कि ग्राम पंचायत की सीमा के अंदर सूखा नशा, दारू, भांग, गांजा की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, जुआं खेलते हुए पकड़ने जाने पर भी 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने पर सहमति बनी। बैठक में कहा गया कि गांव में किसी भी शादी, पार्टी के आयोजन पर पक्की शराब, बियर नहीं परोसी जाएगी। साथ ही बड़े बेटे की शादी के अवसर पर मामा की ओर से दी जाने वाली मिठाई पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर खजान सिंह, अमर सिंह, मुन्ना सिंह, सरदार सिंह, नरेश सिंह, केशर सिंह, आनंद सिंह, पूरण सिंह, दिनेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed