फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting of Agrawal Samaj Dehradun was organized in

Dehradun News: ‘राजनीति में अग्रवाल समाज को मिले 30 प्रतिशत हिस्सेदारी’

Mon, 19 Feb 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
A meeting of Agrawal Samaj Dehradun was organized in
Iअग्रवाल समाज ने सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में की बैठकI
विज्ञापन




अग्रवाल समाज देहरादून की एक बैठक सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में मांग उठी कि राजनीति में अग्रवाल समाज को 30 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।



समाज के लोगों ने आने वाले चुनावों में समस्त राजनीतिक पार्टियों से 30 प्रतिशत टिकट अग्रवाल समाज को देने की मांग की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अग्रवाल समाज ऐसी पार्टियों के पक्ष में ही अपना मतदान करेगा जो अग्रवाल समाज के लोगों को चुनावों में प्राथमिकता देगा। इसके अलावा, बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं होली पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों के विषय में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल व संजय कुमार गर्ग ने बताया कि शनिवार 16 मार्च को अग्रवाल समाज द्वारा अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में होली मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन के भव्य मंदिर, अस्पताल और स्कूल निर्माण के लिए रविवार को महाराजा अग्रसेन मंदिर निर्माण ट्रस्ट बनाने की घोषणा की गई। फिलहाल सर्वसम्मति से आनंद गर्ग को संगठन का सहायक कोषाध्यक्ष, कमलेश अग्रवाल, सुरेश बाबा, सतीश गर्ग, सतीश कंसल, कपिल गुप्ता, अमित गोयल, दीपक शरण, संजय कुमार गर्ग, रितु गोयल को ट्रस्ट सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के अंत में तीन बार गायत्री मंत्र एवं दो मिनट का मौन रख पूर्व महामंत्री फतेहचंद गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में कमलेश अग्रवाल, सुरेश बाबा, दीपक शरण, सतीश गर्ग, आनंद गर्ग, सतीश कंसल, कपिल गुप्ता, रितु गोयल, निर्मल गोयल, विजयलक्ष्मी, नरेंद्र गोयल, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed