फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A man sexually assaulted a woman for three years on

Dehradun News: शादी का झांसा देकर महिला का तीन वर्ष तक किया यौन शोषण

Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
A man sexually assaulted a woman for three years on
कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




यौन शोषण से महिला तीन बार हुई गर्भवती

शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला का तीन वर्ष तक यौन शोषण किया। जिससे महिला तीन बार गर्भवती हुई। कोर्ट के आदेश पर सहसपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला मूल रूप से टिहरी जिले की रहने वाली है। वर्तमान में सहसपुर थाना क्षेत्र में रह रही है।

तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उसके पति की मृत्यु नौ वर्ष पूर्व हो चुकी है। आरोपी कपिल सिंह निवासी ग्राम ढलानी से उसकी तीन वर्ष पूर्व जान पहचान हुई। आरोपी को पता था कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक यौन शोषण किया। जिससे वह तीन बार गर्भवती भी हुई। शादी की बात करने पर वह टाल मटोल करता रहा।
विज्ञापन




बीती 15 मई को पीड़िता ने फिर से उससे शादी करने को कहा। जिस पर उसके साथ मारपीट की। शादी करने से साफ इंकार कर दिया। शिकायत करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसने बीती 17 मई को थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डाक के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भी शिकायत की। न्याय न मिलने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed