{"_id":"5d4485a08ebc3e6ce64e49c2","slug":"a-letter-sensitized-by-agitating-teachers-dehradun-news-drn314961355","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लेटर ने उड़ाए आंदोलनकारी टीचरों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लेटर ने उड़ाए आंदोलनकारी टीचरों के होश
विज्ञापन
देहरादून। डीएवी और डीबीएस कॉलेज में चल रहे टीचरों के आंदोलन की धार बृहस्पतिवार से कुंद हो गई। टीचरों ने आननफानन एक कॉमन हाउस बुलाया। इसमें गढ़वाल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (ग्रुटा), फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (फुक्टा) के पदाधिकारी भी शामिल हुए। मंथन के बाद आंदोलन का रुख हल्का करने के साथ ही लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी फुक्टा को सौंप दी गई है। खबर लिखे जाने तक यह तय हो गया था कि अब टीचरों का कार्यबहिष्कार सांकेतिक होगा। हालांकि फुक्टा शुक्रवार को आंदोलन की रणनीति जारी करेगा।
यूजीसी रेगुलेशन 2010 के तहत छुट्टियों का नियम लागू होने के बाद डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज की टीचर कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। इस वजह से दोनों कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के टीचरों व स्टाफ की मदद से एडमिशन किए जा रहे हैं। कॉलेजों के प्रबंधन ने टीचरों के इस आंदोलन को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मैनेजमेंट ने दोनों कॉलेजों के प्राचार्य को बृहस्पतिवार को एक पत्र भेजा। इसमें साफ किया गया है कि बिना किसी नोटिस के एडमिशन के वक्त कार्यबहिष्कार करना गैर कानूनी है। मैनेजमेंट ने केवल सरकार और यूजीसी के निर्देशों का पालन किया है। जैसे ही यह पत्र आंदोलनकारी शिक्षकों तक पहुंचा तो उनमें हड़कंप मच गया। आननफानन डीएवी के दीन दयाल उपाध्याय सभागार में कॉमन हाउस बुलाया गया। इसमें चर्चा के बाद तय किया गया कि अब आंदोलन की जिम्मेदारी फुक्टा निभाएगा। सूत्रों के मुताबिक, टीचरों ने तय कर लिया है कि वह शुक्रवार से कार्यबहिष्कार नहीं करेंगे। हालांकि फुक्टा के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गैरोला ने अभी ऐसे किसी भी निर्णय से इनकार किया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को आंदोलन की रूपरेखा जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी इशारा किया कि सांकेतिक रूप से कार्यबहिष्कार जारी रह सकता है।
डॉ. वीसी पांडेय ने दिया इस्तीफा
डीबीएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीसी पांडेय ने बृहस्पतिवार को फुक्टा महामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारियों के चलते दिया है। उनकी जगह डीएवी टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. यूएस राणा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीएवी में एडमिशन की डेट बढ़ी
डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम दाखिलों की डेट बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि अब तीसरी मेरिट लिस्ट से ही शुक्रवार को भी एडमिशन किए जाएंगे। बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के एडमिशन फिजिक्स, बीए फर्स्ट सेमेस्टर के एडमिशन सेंट्रल लाइब्रेरी और बीकॉम के एडमिशन कॉमर्स डिपार्टमेंट में होंगे।